फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में कैद हुआ तेंदुआ, डीएफओ बोले- ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया जाएगा

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा के नवीनपुरवा गांव में तेंदुआ जगतराम थारू के घर में भोर में घुस गया। तेंदुए की गुर्राहट सुन घर के दूसरे हिस्से में सो रहे  परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर भाग निकले। इस बीच स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। तेंदुआ घर में ही छिप गया। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। सूचना पर पहुची निशानगाड़ा वन रेंज की टीम घर को चारों तरफ से जाल से घेर कर रेस्क्यू शुरू किया। गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है, ग्रामीण दहशत में है। डब्ल्यू टी आई की टीम के सोशलाइजिस्ट अर्चित मिश्रा, बायोलॉजिस्ट ज्योति आंटिल, फील्ड असिस्टेंट रुस्तम सिंह, पीआरटी कोआर्डिनेटर संजय सिंह हरिकेश चौबे मौके पर मौजूद जो वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं। डीएफओ ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा कमरे में बंद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। इसके बाद उसे पिंजरे में बंद किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें