बिछिया (बहराइच)। उत्तर प्रदेश के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग व दुधवा के जंगल में ईको टूरिज़्म को प्रमोट करने के लिए वेबसिरीज़ कलाकार अनिरुद्ध देव सोमवार को कतर्नियाघाट अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह तराई ट्रैंगल पर काम कर रहे जिससे वह पर्यटन को बढ़ावा देने व जंगल की खूबसूरती लोगों तक पहुचाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बना रहे हैं जिसके लिए वे अपनी टीम के साथ दुधवा और कतर्नियाघाट जंगल में काम कर रहे हैं। बता दें की अनिरुद्ध देव ने पिछले दिनों रिलीज़ हुई चर्चित वेब सीरीज़ ठुकरा के मेरा प्यार में इंस्पेक्टर दुष्यंत सिंह का किरदार अदा किया है। अब वह कतर्नियाघाट में ईको टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। इससे पहले कोविड 19 के समय लॉक डाउन में बॉलीवुड एक्टर रणदीप सिंह हुड्डा ने कतर्नियाघाट का भ्रमण किया था।