फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर 52 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 11 लाख रुपये

रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को 52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएसबी पुलिस की संयुक्त टीम रात्रि गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 651/11 के पास सीमांत डिग्री कॉलेज के निकट संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुरानी बाजार, बाबागंज निवासी शहजाद (50 वर्ष) को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 52 ग्राम अवैध स्मैक तथा 100 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना रुपईडीहा से प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल सरोज, आरक्षी अभिषेक राय, अभिषेक सिंह और विपिन गौड़ शामिल रहे। वहीं एसएसबी 42वीं वाहिनी एफ कंपनी की टीम में इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल नीरज कुमार, गुरुनाथन एम तथा डॉग हैंडलर फारुख अपने स्निफर डॉग के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें