फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत-नेपाल सीमा का एपीएफ अतिरिक्त महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण

नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के अतिरिक्त महानिरीक्षक वंशराज दहाल ने भारत-नेपाल सीमा स्थित नेपाली जमुनहा बांके चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा नो मेंस लैंड का अवलोकन किया। इस दौरान भारत की ओर से तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद पांडे एवं सहायक कमांडेंट अमित कटियार से नो मेंस लैंड पर मुलाकात कर सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट गिरीश चंद पांडे द्वारा अतिरिक्त महानिरीक्षक वंशराज दहाल को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त महानिरीक्षक ने सीमा पर तैनात जवानों की सतर्कता, आवागमन की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर एपीएफ एवं एसएसबी के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें