फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Bahraich: रुपईडीहा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गरजा बुलडोजर

रुपईडीहा (बहराइच)। नगर पंचायत रुपईडीहा में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान रुपईडीहा थाने से सेंट्रल बैंक चौराहे तक सड़क के दोनों ओर संचालित हुआ। हालांकि कार्रवाई केवल लगभग 300 मीटर की दूरी तक ही सीमित रही। अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने किया। उनके निर्देशन में गठित टीम में नायब तहसीलदार रिसिया अक्षय पांडे, नायब तहसीलदार शिवपुर मथुरा प्रसाद, नेशनल हाईवे 927 के अभियंता विपुल श्रीवास्तव, अनंत मौर्य, लेखपाल करुणेश त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग के एई कमलेश कुमार व रुकनेश सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रुपईडीहा रामबदन यादव, बाबू गंगा प्रसाद, सुपरवाइजर तथा रुपईडीहा थाने के उपनिरीक्षक राहुल सरोज, आरक्षी मनोज वर्मा और अयोध्या प्रजापति शामिल रहे। अभियान के दौरान नेशनल हाईवे 927 पर नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई स्थानों पर टीन शेड और अतिरिक्त मिट्टी पटान को समतल किया गया। बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माणों को हटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें