फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजी मेले के बाद लक्कड़ शाह की मजार पर लगने वाले सालाना मेले पर भी रोक

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह के बाद अब कतर्नियाघाट के जंगलों के बीच बने सैयद शाह हुसैन उर्फ लक्कड़ शाह की मजार पर लगने वाले सालाना उर्स यानी मेले पर वन विभाग की तरफ से रोक लगा दी गई है। वन विभाग के रोक लगाने के बाद लक्कड़ शाह के मजार के पास पुलिस तैनात की गई है। मुर्तिहा थाना क्षेत्र में लक्कड़ शाह के मजार पर हर वर्ष उर्स लगता था। इसमें हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचते थे। लेकिन, इस बार कोर जोन का हवाला देते हुए वन विभाग ने मेला लगने की अनुमति नहीं दी। इसकी वजह से जायरीनों में खासा आक्रोश दिखा। डीएफओ ने बताया कि ये एक अतिक्रमण है, जो सेंचुरी एरिया यानी कोर जोन में पड़ता है। लिहाजा इस पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेले पर रोक लगाए जाने के बाद जियारत करने पहुंचे जायरीनों में बेहद नाराजगी देखी गई। मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें