फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

बहराइच में केडीसी के पास महाराणा प्रताप चौराहा पर शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने “जय महाराणा” के नारों के साथ महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि मेजर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। वहीं महासभा के अध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र सिंह ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में अजीत प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, देवानंद सिंह, मानवेंद्र सिंह, अटल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें