यूपी के बहराइच में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई है। हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ।