फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में रुपईडीहा रोडवेज बस स्टैंड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Dec 2025 02:31 PM IST

बहराइच में रुपईडीहा स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि शिविर का उद्देश्य चालक-परिचालकों, यात्रियों तथा स्थानीय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। डॉ. जाफर हुसैन ने बताया कि जाट सिविल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में नेत्र जांच, सामान्य रक्त परीक्षण, एचआईवी परामर्श एवं जांच, टीबी की स्क्रीनिंग एवं जांच, यौन जनित रोगों की जांच व परामर्श, हेपेटाइटिस जांच व परामर्श तथा सिफलिस जांच जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। समाचार लिखे जाने तक चालक, परिचालक, यात्री सहित क्षेत्रीय कर्मचारी राजेश, रविंद्र, मोईन, रमेश सिंह, जमाल, राममिलन, संजय कश्यप, अरविंद मिश्रा सहित कुल 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। सभी मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप सिंह, टीम लीडर जीपी वर्मा, अनीता, राम छबीले, वैशाली, संजय, अनुज कुमार, अब्दुल रहीम, अर्जुन, मनोज कुमार, ममता देवी, नजीर अहमद, अंजलि सहित शरणम संस्थान के कार्यकर्ताओं एवं गांव के लोगों का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें