फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में एसएसबी ने बालिका को तस्करी से बचाया, हिरासत में युवक

यूपी में बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में एसएसबी ने मानव तस्करी के संभावित मामले का खुलासा किया है। 15 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बचाया और 20 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई बीओपी, रुपईडीहा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बॉर्डर इन्वेस्टिग्टिंग टीम ने संयुक्त रूप से की। बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 07:30 बजे चेक पोस्ट रुपईडीहा पर नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली बालिका और एक युवक को रोका गया। पूछताछ में दोनों के बयानों में विरोधाभास मिला। इससे मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हुआ। टीम ने बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया। संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को नेपाल स्थित एनजीओ को सौंप दिया गया है। वहीं, आरोपी युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें