यूपी के बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। सड़क किनारे पड़ा उसका शव मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी उम्र डेढ़ से दो साल के बीच बताई जा रही है। मामला कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर बीट का है।