फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच में 15 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित

बहराइच में 15 केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा सुबह 9:30 शुरू होने जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले शहर के महिला पीजी कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज, महाराजा सुहेलदेव राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लग गई है। गेट पर सघन तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। आपको बता दें कि परीक्षा दो पाली में होगी। सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक तथा ढाई से 4:30 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 6048 तथा दूसरी पाली में भी 6048 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाओं का शुभारंभ शुरू होने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें