फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रुपईडीहा में मादक पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार

बहराइच के रुपईडीहा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 6.113 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि 9 जून 2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शिवपुर मोहरनिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार दीक्षित पुत्र रामफल दीक्षित निवासी केवलपुर नई बस्ती, थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया। उसके पास एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 6.113 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है ,प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, उपनिरीक्षक जितेश कुमार सिंह सहित थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की टीम शामिल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें