उत्तर प्रदेश में बहराइच के महाराजगंज क्षेत्र में चल रहे तनाव के बाद अब रविवार को माहौल शांत दिखा। लंबे समय बाद दिवाली से पहले लोग खरीदारी को निकल रहे हैं। इससे बाजार में चहल पहल दिखी। दुकानदारों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीदारी को आ रहे हैं। बताते चलें कि यहां नवरात्र में देवी विसर्जन के दौरान युवक की हत्या से तनाव का माहौल बना हुआ था।