यूपी के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र का महाराजगंज कस्बा जहां पर बीते 13 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा हुई थी। यहां रेहुआ मंसूर गांव के रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद यहां पर 23 घरों में नोटिस चश्पा की गई थी। अतिक्रमण के चलते इन घरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई होगी। लेकिन इसके बाद मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद, अब सरकार के स्तर से नोटिस वापस लेने की बात कोर्ट में बताई गई है। महाराजगंज में हालात पर मंगलवार को अमर उजाला टीम ने लोगों से बात की और वहां के माहौल को देखा। फिलहाल यहां माहौल पूरी तरह से शांत है और अभी भी एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। बाजार भी खुल रही है, लेकिन पुराने दिनों जैसी रौनक अभी तक नहीं लौट सकी है।