उत्तर प्रदेश के बहराइच में शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पहुंचे। उन्होंने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चादर चढ़ाई। साथ ही जियारत करते हुए महिमा मंडन भी किया। मदरसों पर हो रही कार्यवाही पर जमाल सिद्दीकी ने कहा कि कार्यवाही सिर्फ उन मदरसों के खिलाफ की जा रही है जो चंदा लेकर मदरसे चला रहे हैं। जहां बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। उन्हीं पर कार्यवाही की जा रही है। जमाल सिद्दीकी ने खुद को श्री राम का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि धरती पर पहले सनातन था, इसके बाद इस्लाम आया। इसका मतलब हम सभी ने सनातन के बाद ही इस्लाम धर्म अपनाया है। इससे हम सभी श्री राम के वंशज हुए। जम्मू कश्मीर के नेता रणवीर सिंह पठानिया के आपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर कहा कि उनके बयान की निंदा करता हूं।