फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: हंसा फाउंडेशन ने 30 बच्चों को पिला दी एक्सपायर दवा, अभिभावकों ने बुलाई पुलिस

बच्चों को कीड़ा मारने की दवा पिलाने प्राथमिक विद्यालय जयचंदपुर कटघरा पहुंचे हंसा फाउंडेशन के जिम्मेदारों ने 30 बच्चों को एक्सपायरी दवा पिला दी। जब बच्चों के अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई तो भड़क उठे और फाउंडेशन की वैन का घेराव किया। साथ ही पुलिस बुला ली। प्रकरण में ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ कार्यालय से अनुमति के बाद सोमवार को हंस संस्था के फार्मासिस्ट दिलीप शुक्ला व चिकित्सक डॉ. बृजेश जायसवाल इकौना के प्राथमिक विद्यालय जयचंदपुर कटघरा पहुंचे। दोनों ने सीएमओ से अनुमति लेने व बच्चों को कीड़ों से बचाने के लिए एडबेंडा जोल दवा पिलाने की बात कही। दोनों बच्चों को दवा पिला रहे थे कि इसी दौरान एक अभिभावक ने दवा की एक्सपायरी चेक की। जांच में दवा जुलाई माह में ही एक्सपायर मिली। इस पर अभिभावक ने तत्काल दवा पिलाना रोक दिया और इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी जिसके बाद सैकड़ो ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आई इकौना पुलिस ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक जानकारी होती 30 बच्चों को दवा पिला दी गई थी। बच्चों को अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग व फाउंडेशन की होगी। संस्था के फार्मासिस्ट दिलीप शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक बृजेश जायसवाल के नेतृत्व में बच्चों को दवा पिलाने आए थे। सीएमओ कार्यालय से अनुमति ली गई है। एक्सवायरी दवा गलती से वैन में आ गई है, हमें जानकारी नहीं थी। सीएमओ एके सिंह का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं थी, अभी संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें