बहराइच शहर में छठ पूजा के लिए घाट बनाए गए हैं। यहां पर नगर पालिका के स्तर से बेहतर इंतजाम करने का दावा किया जा रहा है लेकिन मौके के हालात देखकर यह इंतजाम नकाफी दिख रहे हैं। जहां पूजा होना है वहां तालाब के घाटों के किनारे गंदगी देखी जा सकती है। हालांकि, अभी यहां साफ सफाई का काम चल रहा है।