यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा पार्टी सांसदों को दी गई चेतावनी का सांसद सावित्री बाई फूले पर कोई असर नहीं दिख रहा है। सावित्री बाई फूले ने एक बार फिर बीजेपी लाइन से हटकर बयान दिया है। बहराइच में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार समाधान के बजाय ध्यान भटकाने वाले विषयों को तूल दे रही है।