उत्तर प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के योगी सरकार के दावे बहराइच में फेल होते नजर आ रहे हैं। यहां 45 दिनों में 70 बच्चों की मौत रहस्यमयी बुखार की वजह से हो चुकी है। जबकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो अलग-अलग बीमारियों की वजह से नौनिहाल काल के गाल में समा गए।