बागपत-सोनीपत मार्ग के पास गौरीपोड़ा मोड़ पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत गई। दरअसल, महिला घर से दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी कि, तभी वहां खड़े ट्रक को ड्राइवर ने अचानक से चला दिया और महिला ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की धुनाई कर दी और मृतिका के घरवालों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। हालांकि, एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।