फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी थी महिला, अचानक सिर में लगी गोली, घायल

बागपत शहर के मोहल्ला काजीपुरा में बुधवार की सुबह करीब पांच बजे घर के बरामदे में चारपाई पर बैठी बुजुर्ग महिला सन्नो के सिर में गोली मार दी गई। इसका पता चलने पर उसके परिवार वालों ने गोली चलाने वाले को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया। मोहल्ला काजीपुरा में रहने वाले सन्नों ने बताया कि बुधवार की सुबह बरामदे में चारपाई पर बैठी हुई थी। तभी सिर में कुछ लग गया और खून निकलने लगा। उसे लगा कि किसी ने बाहर से घर में पत्थर फेंक दिया है। उसने शोर मचाकर अपने बेटे मोहम्मद रहीसुद्दीन को बुलाया तो उन्होंने मकान की छत पर चढ़कर गली में देखा। उसने बरामदे में ईंट की तलाश की तो ईंट नहीं मिली। वह अपनी मां को अस्पताल लेकर जाने लगा तो कपड़ों में गोली का छर्रा पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने सीएचसी में घायल का उपचार कराया। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि गोली कहां से चलाई गई, इसके बारे में पता कराया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें