बागपत जनपद के मोहल्ला देशराज में गली में खड़े ठेले को हटाने के विवाद में ई रिक्शा चालक के परिवार ने शायदा और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। जिन्होंने लाठी डंडो से पीटकर उसे घायल कर दिया और बोहोश होने पर हमलावर घायल शायदा को छोड़कर भाग गए। पड़ोस की महिलाओं ने घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।