फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बड़ाैत हादसे में सात लोगों की माैत, जयंत चाैधरी ने घायलों का हाल जाना, मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर कार्यक्रम के लिए लकड़ी से बना मंच ढह गया। नीचे दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक घायल हैं। हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं रालोद सुप्रीमों जयंत चाैधरी घटना की जानकारी लगते ही माैके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों को हाल जाना वहीं मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।  बता दें कि आज सुबह बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम में लकड़ी से बना मंच टूट गया। इसके नीचे दबकर सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें