बागपत के बालैनी क्षेत्र में हिंडन नदी में डूबने वाले सुहेल निवासी नंगला ताशी जिला मेरठ की तलाश में मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम हिंडन नदी में उतरी। इसके चलते पांच किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में जाकर सुहेल की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उधर सुहेल के परिवार वाले भी हिंडन नदी किनारे पर डेरा डालकर बैठे रहे। इसके अलावा पुलिस भी हिंडन नदी किनारे तैनात रही।