सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज एक साथ मंच से वोटरों को साधने पहुंचे। दोनों ही जनसभा में एकसाथ पहुंचे, जबकि सीएम योगी उनके बाद जनसभा स्थल पहुंचे। जनसभा स्थल पर भारी संख्या में भाजपा व रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां समर्थक योगी मोदी और जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे। बागपत लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान भी मंच पर मौजूद रहे।