फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा की आराधना करने से ही होगा मनुष्य का कल्याण: स्वामी विवेकानंद सरस्वती

बागपत जनपद के दोघट में दाहा गांव स्थित यज्ञशाला में तीन दिवसीय ऋग्वेद खण्डपारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में प्रथम दिवस पर यज्ञ  के ब्रह्मा कुलपति गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी भोला झाल स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि परमात्मा तीनों लोकों में सर्वव्यापक है। मनुष्य को परमात्मा की आराधना करनी चाहिए। दाहा गांव में स्थित यज्ञशाला में आयोजित 38वां वार्षिक ऋग्वेद खण्ड पारायण यज्ञ में मंगलवार को यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि परमात्मा तीनों लोकों में सर्वव्यापक है। मनुष्य को परमात्मा की आराधना करनी चाहिए। परमात्मा सर्वशक्तिमान है। यज्ञ मानव जीवन के लिए ही नहीं समस्त प्राणी,जीव जन्तु,पेड़ पौधों के जीवन के लिए गुणकारी होता है।यज्ञ में विवेक राणा सपत्नीक यजमान रहें। इस मौके पर डा.चंद्रवीर राणा, सोमपाल राणा,विवेक राणा,सत्यपाल आर्य, ब्रह्मचारी,यशवीर, आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें