फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में योगी के बुलडोजर पर सवार दिखे महादेव, शिवभक्ति और शासन का अनोखा संगम!

मेरठ-बागपत हाईवे पर निकली एक भव्य झांकी में महादेव योगी आदित्यनाथ के प्रतीक बुलडोजर पर विराजमान दिखाई दिए। इस झांकी को देखकर हर किसी की नजर ठहर गई। झांकी में बुलडोजर को भगवा और त्रिशूल से सजाया गया था। छत पर शिव की मूर्ति, डमरू और नाग की सजावट के साथ थी जो अद्भुत दृश्य पेश कर रही थी। भीड़ में किसी ने कहा, देखो अब भोलेनाथ भी सिस्टम से चल रहे हैं! इस झांकी ने श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना दिया। इस अनोखी झांकी के साथ चल रही टोली ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया। ढोल, नगाड़ों और बोल बम के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें