फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में युवक ने गली में फरसा घुमाया, फिर जमकर मचाया उत्पात

बागपत में अमीनगर सराय के मुजफ्फरपुर पोइस गांव में एक युवक ने मंगलवार रात फरसा निकालकर गली में घूमा दिया, इससे लोग भयभीत हो गए। इसके बाद युवक ने फरसा लेकर रातभर गली में उत्पात मचाया। इसकी वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरल कर दी। मुजफ्फरपुर पोइस गांव के रहने वाले दीपक ने सिंघावली अहीर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक युवक की किसी के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक मंगलवार देर रात शराब पीकर आया और फरसा लेकर उसके मकान पर पहुंचकर हंगामा करने लगा। ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह फरसा लेकर पीछे भाग लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह खुद को बचाया और वीडियो बनाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां पहुंचे पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें