बड़ौत के विहर्ष सभागार में दीक्षार्थी बहनों की केसर की रस्म में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंगलवार को बड़ौत में दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में दीक्षार्थी बहनों की केसर की रस्म अदा की गई। जैन संतों के निर्देशन में विधि विधान से धार्मिक कार्य पूर्ण किया गया। इस दौरान परिसर में बड़ी संख्या में जैन संतों का श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।