फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के खेकड़ा में कक्षा बारह के छात्र की आत्महत्या, छह पेज के सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह

खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर के रहने वाले ओमपाल का बेटा बादल(16) का श्बव गुरुवार रात कस्बे की लाइनपार बस्ती में फखरपुर अंडरपास में पड़ा मिलाl बताया गया कि छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर मौत को गले लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां छात्र की मौत हो गई। छात्र बादल सर्फाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं में पढ़ता था। छात्र ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थीं। l परिजनों को उसके मोबाइल में छह पेज का मिला सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में छात्र ने साथ में पढ़ने वाले फखरपुर गांव के एक छात्र को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया हैl सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने साथी छात्र के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की हैl छात्र के परिजनों ने बताया कि उसने उन्हें कभी अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में नहीं बतायाl गुरुवार की रात बादल कीटनाशक दवाई निगलने के कारण गंभीर हालत में उन्हें फखरपुर मार्ग पर पड़ा मिलाl उसके मुंह से झाग आ रहे थेl रात में ही दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उसने दम तोड़ दियाl पुलिस के अनुसार इस संबंध में अभी कोतवाली में शिकायत नहीं की गई हैl मृतक के परिजनों ने अभी उन्हें फोन से ही घटना की सूचना दी हैl शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगीl

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें