बड़ौत में लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल आवास विकास कालोनी के बच्चों ने मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली को स्कूल के प्रबंधक अरविंद पंवार व प्रधानाचार्या नीलम पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना। रैली में बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि कैसे पृथ्वी पर विद्यमान प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जाए। इस मौके पर स्कूल में बच्चों द्वारा कविता, भाषण, गायन, नृत्य व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण रहा।