फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दोघट में हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा

दोघट कस्बे के श्री सिद्ध पीठ शिव हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर यज्ञ के बाद बैंड-बाजों के साथ भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बजरंग बली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। मेन बाजार स्थित मंदिर में आयोजित द्वितीय विशाल जन्मोत्सव के अवसर पर पंडित सुशील त्रिपाठी ने पंचामृत से भगवान हनुमान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना कराई। यज्ञ में सुनील गुप्ता सपत्नीक यजमान रहे। इसके बाद मंदिर से भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मेन बाजार से होते हुए पट्टी मादान, पट्टी भोजान और पट्टी तिरोसिया से गुजरकर पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बजरंग बली का फूलों से किया गया आकर्षक श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने दिनभर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद सवामणी प्रसाद का भोग लगाया गया और भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, सुनील गुप्ता, दिनेश रुहेला, रामबीर, सुरेंद्र रुहेला, प्रवीण कुमार, भूरा खोड़, मोनू शर्मा और आयुष अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा कस्बे के लाल साहब बाबा मंदिर में भी हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें