सिसाना गांव में पानी के डग के पास खड़ी हुई बस में बुधवार को एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव शिनाख्त गांव के रेनू उर्फ डांसर के रूप की गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस के साथ नोकझोंक की। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा और जांच शुरू कर दी।