दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बागपत में हरीश चौधरी के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गांव-देहात की ताकत से बनी है और पार्टी के कार्यकर्ता बागपत के लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी के लिए समान रूप से काम होगा। देश की प्रगति तभी संभव है जब गांव-देहात का विकास होगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे, तब उन्होंने दिल्ली के गांवों में जाकर अपनी तैयारी की थी और गांवों के विकास से ही दिल्ली का विकास संभव हुआ। उन्होंने बागपत के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसलिए मोके भाजपा नेता हरीश चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर,भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, इंद्रपाल सिंह, सोहनवीर शर्मा, जोगेंद्र प्रधान, शिवकुमार, आदि मौजूद रहे l