फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: श्रावणी मेले के दूसरे दिन पुरा महादेव मंदिर में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, लाखों कतार में

बागपत जनपद के बालैनी स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में चल रहे श्रावणी मेले के दूसरे दिन कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में केसरिया रंग नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कांवड़िये लंबी कतारों में लगकर घंटों इंतजार के बाद भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह 8:07 बजे त्रयोदशी शुरू होने के बाद कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा के अनुसार, सुबह 11 बजे तक दो लाख से अधिक कांवड़िये जलाभिषेक कर चुके थे, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभी कतार में लगे हुए थे। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर और मेले के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। अधिकारी लगातार मेले का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें