आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर सभासद संजय रुहेल कर्मचारियों को लेकर धरने पर बैठ गए। ईओ केके भड़ाना गुस्से में आए और सबके सामने सभासद के साथ अभद्रता की। नगर पालिका के कर्मियों को लेकर धरने पर बैठे सभासद संजय रुहेला और ईओ केके भड़ाना में शनिवार को नोकझोंक हो गई। ईओ ने सभासद के साथ अभद्रता करते हुए कहा कि तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये, नेतागिरी कर रहा है।