बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में धनोरा सिल्वर नगर के इंटर मीडिएट कॉलेज में मंगलवार को 69 वीं जनपद स्तरीय विद्यालीय बालक बालिका खो खो क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बडौत नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी तोमर ने ध्वजारोहण और फीता काटकर किया। इस दौरान प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉकों के कॉलेजों से पहुचें प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रतियोगिता का उदघाट्न मैच अंडर 19 वर्ष बालिका बागपत और पिलाना ब्लॉक की टीम के बीच संघर्ष पूर्ण हुआ।