होली पर्व पर सरूरपुर कलां में गुफा वाले बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बागपत, शामली, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली समेत कई जिलों व अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना करने के साथ ही दीप जलाकर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने होली भी खेली और मेले में खरीदारी की। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।