बागपत कलेक्ट्रट में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। डीएम क़ो ज्ञापन देकर कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की सूची दी जाए। बड़ौत में मचान टूटने से आठ श्रद्धालु की मौत के बाद मृतकों के परिजनों क़ो उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा, राजीव सेन, यशवीर सिंह, चंद्रदत्त शर्मा, नरेंद्र कुमार, याक़ूब अहमद, अनीस आदि मौजूद रहे।