बागपत में वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चौधरी के आवास पर शनिवार को पूर्व राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ समसामयिक राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बेबी रानी मौर्या ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। हरीश चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलती है। उन्होंने आगामी 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में दोबारा आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, विकल शर्मा, जोगेंद्र प्रधान, योगेश शर्मा, राजीव भाटी, दीपक नंबरदार, गौरव गुर्जर, बब्लू शर्मा, धर्मपाल काठा, धनपाल गुर्जर, पंकज प्रधान निबाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।