बागपत के चर्चित डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा नेता सुधारस को बड़ौत रोड स्थित चौहान एंक्लेव कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर में रजबहे से मिले राखी के शव और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है। सुधारस की गिरफ्तारी के बाद इस मामले और नए खुलासे हो सकते हैं।