बागपत जनपद के दोघट में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में सैकड़ो ट्रैक्टर से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर बुलडोजर के साथ दोघट कस्बे से ट्रैक्टर तिंरगा यात्रा निकाली। ट्रैक्टर तिंरगा यात्रा दोघट से शुरू होकर बराल बड़ौत होते हुए बागपत कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। जहां किसानों की मांगों का ज्ञापन डीएम बागपत को सौंपा जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह,पवेंद्र मुखिया,मा.मनोज पंवार,अरविंद,युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी,अबास चौधरी, विकास राणा,हारून चौधरी,रामकुमार, कृष्णपाल,महेशपाल, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।