फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: यूपी पुलिस के गीत में छाई बागपत पुलिस, बारिश में भीगकर कांवड़ ड्यूटी का वीडियो शामिल

बागपत पुलिस की कांवड़ ड्यूटी का वीडियो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किए गए यूपी पुलिस के गीत में शामिल किया गया है। वीडियो में बागपत पुलिस के अधिकारी बारिश में भीगते हुए कांवड़ ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा और सीओ रोहन चौरसिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं। बारिश में भी ड्यूटी पर डटे रहे पुलिसकर्मी शिवरात्रि के अवसर पर पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान कांवड़ मार्ग और मंदिर परिसर में तैनात पुलिस अधिकारी बारिश में भीगते हुए ड्यूटी करते रहे। किसी ने पुलिस अधिकारियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा। लोगों ने बागपत पुलिस के कांवड़ ड्यूटी के दौरान समर्पण और मुस्तैदी की सराहना की। अब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी पुलिस की ओर से जारी गीत में इसी वीडियो को शामिल कर बागपत पुलिस की ड्यूटी और समर्पण को दिखाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें