फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: धरने पर बैठी आंगनबाड़ी सहायिका की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा

डिंपल सिरोही Updated Thu, 29 Jan 2026 03:47 PM IST

बागपत कलक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लंबित मांगों के समाधान को लेकर धरने पर बैठी एक महिला सहायिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। दत्तनगर निवासी अमरेश कलेक्ट्रेट में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल थीं। धरने के दौरान अचानक उनकी हालत खराब हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। मंडल सचिव सुषमा गुर्जर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं वेतन बढ़ोतरी सहित कुल दस सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी थीं। इस दौरान कलेक्ट्रेट प्रभारी ज्योति को ज्ञापन भी सौंपा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें