फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बागपत नगर पालिका के पास बाइकों की भिड़ंत, कोतवाली के बाहर चला हेलमेट वाला युद्ध

बागपत। नगर पालिका कार्यालय के बाहर बाइक की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक शख्स ने दूसरे शख्स पर हेलमेट से ताबड़तोड़ वार किये, जिनको वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अलग-अलग किया और थाने भिजवाया। हरचंदपुर निवासी मोहम्मद साजिद ने बताया कि वह हाथ का एक्स-रे कराकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान नगर पालिका के पास कोर्ट रोड की और से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार युवक बागपत नगर पालिका के पास ख़डी एक बाइक सवार युवक के टक्कर मार दी जिस कारण दोनों बाइक सवार आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर हेलमेट से हमला करने लगे। मोहम्मद साजिद ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो एक बाइक सवार ने उनके साथ भी हेलमेट से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना के कारण कोर्ट रोड पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सुचारू कराया। घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें