बागपत के अहैड़ा गांव में बिजली लाइन के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों का मेडिकल परीक्षण किया और उन्हें दवाईयां दी। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, लाइन नहीं खींचने दी जाएगी।