आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे प्रेमिका से मिलने आए युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर लड़की की मां और दो भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।