आजमगढ़ जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में मंगलवार को दोपहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। वार्ड निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अपनी मां, बेटे और बेटी को गोली मारने के साथ ही खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस घटना में मां और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।