फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन

Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 07:27 PM IST

आजमगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के अनवरगंज सेहदा स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने संसद में इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके ने महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की भागीदारी को उनका अधिकार बताया है, जबकि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डालने का प्रयास किया। मंजू सरोज ने कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाएं इसका जवाब देंगी। प्रदर्शन में विभा बर्नवाल, बबिता जसरा सरिया, उषा आर्या, वंदना गुप्ता, रानी चौरसिया, अंजना सिंह, मिथिलेश पांडेय, धर्मशीला, प्रगति सिंह, रेनू मौर्या व अनीता सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें